लखनऊ। लखीमपुर में डोर टू डोर प्रचार अभियान के लिए जा रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बिना प्रचार किए ही वापस लौटना पड़ गया। दरअसल धुंध और कोहरे ने उनके हेलीकॉप्टर को लैंड नहीं होने दिया। खराब मौसम के कारण उन्हें लौटना पड़ गया। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा व्याप्त हो गई है। वह अभी भी रक्षामंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं।
बुधवार को लखीमपुर में जनसभा व डोर टू डोर प्रचार अभियान के लिए रक्षामंत्री को पहुंचना था। भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे।
रक्षा मंत्री को सुबह 11:00 बजे लखीमपुर पहुंचना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर कोहरे और धुंध के कारण पुलिस लाइन में उतर ही नहीं पाया। कई चक्कर लगाने के बावजूद हेलीकॉप्टर को स्मोक सिग्नल नहीं मिला। जिसके कारण उसकी लैंडिंग नहीं हो पाई ।

