Delhi Election 2025 : वोटिंग में दिखा उत्साह, जानें अब तक का मतदान प्रतिशत

Rajya Sabha Election 2026

दिल्ली l Delhi Election 2025 के लिए बुधवार, 5 फरवरी की सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजधानी के मतदाताओं में नई सरकार चुनने के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। सुबह 9:00 बजे तक के मतदान के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

सुबह 9:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत: 8.10%

क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत:

  • सेंट्रल दिल्ली: 6.67%
  • पूर्वी दिल्ली: 8.21%
  • नई दिल्ली: 6.51%
  • उत्तर दिल्ली: 7.12%
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली: 10.70%
  • उत्तर-पश्चिमी दिल्ली: 7.66%
  • शाहदरा: 8.92%
  • दक्षिण दिल्ली: 8.43%
  • दक्षिण-पूर्वी दिल्ली: 8.36%
  • दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली: 9.34%
  • पश्चिमी दिल्ली: 6.76%

कुल मतदाता संख्या: 1.56 करोड़

  • पुरुष मतदाता: 83.76 लाख
  • महिला मतदाता: 72.36 लाख
  • थर्ड जेंडर मतदाता: 1267

सीनियर सिटिजन और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान की सुविधा दी गई थी, जिसमें 7553 पात्र वोटर्स में से 6980 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव की प्रमुख बातें:

  • कुल विधानसभा सीटें: 70
  • कुल प्रत्याशी: 699
  • मतदान केंद्र: 13,766
  • महिला, दिव्यांग और युवा संचालित पोलिंग बूथ: 70-70
  • दिव्यांगों के लिए विशेष मतदान केंद्र: 733

राजनीतिक दलों की अपील:
बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग भी मतदाताओं से मतदान में भाग लेने की अपील कर रहे हैं। नेताओं का कहना है, “पहले मतदान, फिर जलपान” के नारे को सफल बनाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें।

advertisement at ghamasaana