सहारनपुर में मंडल कोषागार का प्रधान लिपिक और होमगार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार

saharanpur_ghamasaana news

सहारनपुर। कोषागार के मंडल कार्यालय से भ्रष्टाचार निवारण संगठन ;एंटी क्रप्शन सहारनपुर मंडल की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार रिपोर्ट दर्ज
की गई है।

एंटी क्रप्शन टीम के प्रभारी महेश दुबे ने बताया किया जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी सिराजुद्दीन नगर पालिक में कर्मचारी थे। कुछ समय पूर्व उनका निधन हो गया। उनकी बेटी शबनम को परिवारिक पेंशन मिलनी है। शबनम और उसके भाई मेहराज ने सभी दस्तावेज पूरे कर संबंधित विभागों को को उपलब्ध कराए। इसके बाद उनकी फाइल सहारनपुर के मोहल्ला आवास.विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय पर पहुंची। यहां तैनात प्रधान लिपिक ने फाइल पास करने की एवज में पैसो की मांग की। पैसा न देने पर फाइल को पास नहीं किया गया। इसकी शिकायत मेहराज ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन ;एंटी क्रप्शनद्ध कार्यालय में की।

बुधवार की शाम प्रभारी महेश दुबे के नेतृत्व में एंटी क्रप्शन की टीम कोषागार के मंडल कार्यालय पर पहुंची। टीम के साथ मेहराज भी कार्यालय में पहुंच गयाए जिसने प्रधान लिपिक गुरु प्रताप को फाइल पास करने के लिए तीन हजार रुपये दिए। तबए वहां तैनात होमगार्ड रईस आलम को प्रधान लिपिक ने पैसा गिनने के लिए कहा। रुपये गिनने के बाद होमगार्ड ने प्रधान लिपिक को नकदी पकड़ा दी।

इसी दौरान एंटी क्रप्शन की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को रंगे हाथ रिश्वत के पैसे लेते पकड़ लिया। इसके बाद टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली सदर बाजार लेकर आईए जहां पर प्रभारी महेश दुबे की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी प्रधान लिपिक गुरु प्रताप मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला है। साढ़े चार साल से आवास.विकास स्थित कोषागार के मंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात था। वहींए होमगार्ड रईस आलम मोहल्ला जनकनगर का रहने वाला है।
शबनम के भाई मेहराज ने एंटी क्रप्शन विभाग से की गई शिकायत में बताया था कि प्रधान लिपिक फाइल पास करने के लिए लंबे समय से उनको परेशान कर रहा था। उनसे पैसों की मांग की जा रही है। पैसा न मिलने पर फाइल को ठंडे बस्ते में डालने की बात कही गई थी।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एंटी क्रप्शन की टीम ने प्रधान लिपिक और होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में शासन को भी अगवत कराया जा रहा है।

advertisement at ghamasaana