Gonda news : डिक्सिर ग्राम प्रधान के भाइयों पर हमला, एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Dixir village head brothers attacked

गोंडा। उमरीबेगमगंज के डिक्सिर में रात करीब एक बजे डिक्सिर ग्राम प्रधान के सो रहे दो भाइयों पर धारदार हथियारों किया हमला किया गया। हमले में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा । इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

उमरीबेगमगंज के डिक्सिर थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे बाहर चारपाई पर सो रहे ग्राम प्रधान राम भान सिंह के चचेरे भाइयों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें प्रधान के चचेरे भाई बृजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सगे भाई कृष्ण भान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भागने में कामयाब हो गए। घायल के चिल्लाने की आवाज सुनाई कर कृष्ण भान की बुजुर्ग मां बाहर निकली तो बेटे को खून में लथपथ देख मां के होश उड़ गए।

शोरगुल सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिया भेज दिया। पुलिस ने आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। फिलहाल हत्या किसने और किस कारण से की इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

advertisement at ghamasaana