गोंडा। एलबीएस पीजी कॉलेज की व्यवस्था से जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी दिखाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षक, प्राचार्य और प्रबंध समिति के लोग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा उन्हें कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
जिलाधिकारी डॉं उज्ज्वल कुमार एलबीएस कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। बता दें कि जिलाधिकारी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कॉलेज में इन दिनों जो हो रहा है, वह बिल्कुल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक, प्राचार्य और प्रबंध समिति के सदस्य केवल और केवल छात्र हित में काम करें।
इसके बाद उन्होंने सख्त लहजे में सुधार लाने की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने यहां तक कहा कि सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि कॉलेज हित को सर्वोपरि रखें, मुझे कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें। जिलाधिकारी के इस रवैये से कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है।

