गोंडा। श्रीराम जन्म भूमि मुक्त आन्दोलन में वर्ष 1990 में बलिदान देनें वाले रामभक्तों की स्मृति में रक्तदान किया गया। इसके बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
श्रीराम जन्म भूमि मुक्त आन्दोलन में वर्ष 1990 में राम भक्त विरोधी सरकार द्वारा बर्बर गोलियां चलवाने से अयोध्या में अधिकाधिक संख्या में कारसेवक बलिदान हुए, जिसमें गोण्डा जिले के साथ.साथ कोठारी बन्धु भी बलिदान हुए। जिनके पावन स्मृति में बजरंग दल के विभाग संयोजक शारदाकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में बजरंगदल विश्वहिन्दू परिषद द्वारा जिला अस्पताल गोंडा में महेश तिवारी, प्रान्त सुरक्षा प्रमुख बलराम बाबू शुक्ल, जिला मन्त्री धनंजय मणि त्रिपाठी सिपाही लाल गोस्वामी, जिला संयोजक सूरज शर्मा उपस्थित रहे।
रक्तदाताओं में दुर्गेश तिवारी, पं० शिवकुमार शास्त्री, पं० गगन मिश्रा, अनिल कुमार, अरुणवीर, शिवम, संजीव वर्मा, रोहितकुमार वर्मा, जितेश कुमार शर्मा, सूरज शर्मा, गुड्डू गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय श्रीवास्तव, पवन कुमार विश्राम आदि ने रक्तदान किया। इसके बाद कोठारी बंधु का चित्र रखकर बजरंगदल के विभाग कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर केपी. सिंह, सुनील दुबे अटलबिहारी, शिवाराम तिवारी, राजेन्द्र सिंह, ऋषभ सिंह, हनुमान दत्त भारती, भोलेगुप्ता, रवि मोदनवाल, देव नारायण तिवारी, आशीष शुक्ला, सज्जन भट्ट, भगवान चरण ओझा, जय प्रकाश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

