डीआरडीओ व भारतीय वायुसेना ने किया लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाले बम का परीक्षण

indian Air Force

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाले बम (एलआरबी) का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायुसेना के एयरक्राफ्ट से एलआरबी को छोड़ा गया।

भूमि रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लड़ाकू विमान से दागे गए बम ने धरती पर रखे लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। इससे इस मिशन का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया। मंत्रालय ने बताया कि रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल निगरानी प्रणाली (इंटीओएस) समेत अनेक सेंसरों के माध्यम से बम की निगरानी की गई।

एलआरबी को डीआरडीओ प्रयोगशालाओं द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ. वायुसेना और परीक्षण से जुड़ी टीमों को बधाई दी और कहा कि यह दोश के सशस्त्र बलों को और मजबूती देगा।

advertisement at ghamasaana