मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र में वेस्टर्न कचहरी रोड पर रांग साइड से आई कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसी दौरान कार सवार दो युवकों से तुषार की गालीगलौज हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। नशे में धुत्त कार चालक ने तुषार के कान को मुंह से काटकर अलग कर दिया।

आरोपी युवक तो भाग गया, जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पकड़कर काम करता है। शनिवार शाम वह पुलिस को सौंप दिया। आरोपी मेरठ कालेज का अस्थायी कर्मचारी बताया जा रहा है, जो फरार हो गया। नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवीनगर निवासी तुषार आनलाइन कंपनी में काम करने वाला मेरठ कालेज के कंप्यूटर विभाग में अस्थायी कर्मचारी के रूप में तैनात चिराग चिकारा बताया गया है।

दूसरे आरोपी की पहचान मुकेश यादव के रूप में हुई। पीड़ित की मां नीलम सिविल लाइन थाने आ गई और बेटे के कटे कान को देखकर खूब रोई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शैंकी वर्मा भी थाने आ गये। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।