गोंडा। कर्नलगंज कोतवाली के भरसड़ा गांव में कोटे की दुकान चयन को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। हंगामे व बवाल के बीच पुलिस के सामने मारपीट हो गयी। मारपीट बवाल के चलते खुली बैठक हुई रद्द करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना डुग्गी व मुनादी के बैठक कराई जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस के सामने मारपीट हुई पर किसी पर कार्रवाई नहीं हुई।

प्रकरण के संबंध में करनैलगंज कोतवाल ने बताया कि कोटे के चुनाव को लेकर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों से कुल 17 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई गई है।