सहारनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में छह छात्रों को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी छात्र अपने घरों से फरार हैं।
जिले के गंगोह में सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के छा़त्र तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। इस बीच कुछ छात्रों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए । जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले कक्षा 12 और 11 के 6 छात्रों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया हैं।
उधर, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आरोपी छात्रों की तलाश में दबिश दे रही है। सभी छात्र अपने घरों से फरार हैं।
