Gonda news : दंगल के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के साथ दरोगा ने की अभद्रता, थाने पर जोरदार प्रदर्शन

gonda news

गोंडा। कुश्ती प्रतियोगिता के समापन के दौरान वहां भाजपा नेता और दरोगा के बीच नोकझोंक हो गई। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि दरोगा ने भाजपा नेता के साथ धक्कामुक्की भी की। बाद में थाना प्रभारी ने उन्हें समझाते हुए शांत किया।

बृहस्पतिवार को रामलीला कमेटी की ओर से चल रही कुश्ती प्रतियोगिता का समापन था। इसमें रामलीला कमेटी के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता रोहित वार्ष्णेय भी मौजूद थे। रोहित वार्ष्णेय का कहना है कि वह दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे। वहां दरोगा संजीव कुमार ने उनके साथ हाथापाई करते हुए धक्कामुक्की कर दी।

रोहित ने एतराज जताया तो दरोगा ने बदसलूकी की। इस संबंध में में कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया तो रामलीला कमेटी अध्यक्ष धर्मा भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी उमेश चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें आश्वस्त किया उन्हें किसी प्रकार की समस्या को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।

advertisement at ghamasaana