गोंडा-बहराइच मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, दो घायल

accident

गोंडा । बहराइच मार्ग पर कौड़िया क्षेत्र के हिसाब तिवारी पुरवा गांव के निकट जानवर की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहाँ पर गंभीर रूप से घायल राम जी ओझा की मृत्यु हो गई।

जिला बहराइच के आर्यनगर के विशेश्वरगंज क्षेत्र के खानपुर मल्लोह खैरी गांव निवासी राम जी ओझा (65), गड़रहवा गाँव निवासी नानबाबू उपाध्याय (22) तथा बरई पुरवा निवासी रामनाथ जायसवाल (25) बुधवार की शाम को अपने रिश्तेदार के गांव पूरा कलंदर गए थे। वहां से रात को अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में गोंडा बहराइच मार्ग पर कौड़िया क्षेत्र के हिसाब तिवारी पुरवा गांव के निकट बेसहारा जानवर से टकरा गए। इस घटना में तीनो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मौके पर पहुंची सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस चौकी आर्यनगर प्रभारी मानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ पर गंभीर रूप से घायल राम जी ओझा को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

advertisement at ghamasaana