गोंडा। गांधी पार्क टाउन हाल में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा संयोजक निकाय चुनाव अवध क्षेत्र विजय प्रताप सिंह ने कहा कि किस तरह केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किसानों, मजदूरों, गरीबों और निर्बल तथा असहाय लोगों को तमाम कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है। सभी पात्र व्यक्तियों को शौचालय, आवास, खाद्यान्न, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा विद्या भूषण द्विवेदी ने किसानों के बीच में जाने और उनको केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का कहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमर किशोर कश्यप जिलाध्यक्ष भाजपा रहे। सम्मेलन में राजेश तिवारी क्षेत्रीय कार्य समिति सहित किसान प्रतिनिधिए सैकड़ों की संख्या में किसान और रेहड़ी पटरी वाले फलए सब्जी विक्रेता तथा भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए।
किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में अकबाल बहादुर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, अजीत सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, विष्णु प्रताप सिंह जिला महामंत्री भाजपा, विकास श्रीवास्तव विक्की प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो, राघवेश तिवारी चीकू आदि उपस्थित रहे।

