भारत में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से सब परेशान, इन देशों में भारत से आधे कीमत पर मिल रहा है, जानिए

petrol

भारत में महंगे पेट्रोल से हर कोई परेशान हैं, देश के अधिकतर हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है. फिलहाल कीमतों में राहत की भी उम्मीद नहीं है. क्योंकि कच्चे तेल में उबाल देखने को मिल रहा है. क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है.

पाकिस्तान में सबसे सस्ता सबसे पहले बात पाकिस्तान की, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत भारत के मुकाबले करीब आधी है. पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 0.746 डॉलर में बिक रहा है. पाकिस्तानी करेंसी (एक डॉलर=171.05 पाकिस्तानी रुपये) में यह 127 रुपये लीटर बैठता है. जबकि भारतीय करेंसी के हिसाब से पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल का भाव 56 रुपये है.

नेपाल में 20 फीसदी सस्ता पेट्रोल नेपाल में भारत के मुकाबले करीब 20 फीसदी सस्ता पेट्रोल है. इसलिए आए दिन भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोल की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं. नेपाल में एक लीटर पेट्रोल का भाव 1.093 डॉलर है. भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 82 रुपये लीटर नेपाल में पेट्रोल है. वहीं नेपाल के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 131.15 नेपाली करेंसी का भुगतान करना पड़ता है.

advertisement at ghamasaana