निशुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की

0 0

मुजफ्फरनगर। धर्मपाल हॉस्पिटल सोरम गेट शाहपुर के सौजन्य से मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन ग्राम खुबापुर में स्व. देवदत प्रधान के निवास स्थान में प्रातः 11 बजे से 2 बजे दोपहर तक किया गया। जिसमें महिला एवं पुरुष डॉक्टर और बच्चो के डॉक्टर (MBBS, MD) मेरठ से आए, डॉक्टर के द्वारा सभी मरीजो की निशुल्क जांच कर दवाईयां दी।

अच्छे स्वास्थ के बारे मे जानकारी प्रदान की जिसमे डॉक्टर पिंकी बालियान, डाक्टर प्रिया सरोहा, डाक्टर लोकेंद्र बालियान, डाक्टर जमाल अशरफ, डॉक्टर रूबल बक्शी, डॉक्टर सवरना, डॉक्टर सत्यपाल सिंह और भानु का विशेष योगदान रहा। न्यूट्रिशनिस्ट निखिल शारदा एवं देहरादून से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञ एसएस बिष्ट ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के नियमित योग, व्यायाम करने की सलाह दी।

खेती में केमिकलो का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने खेतों में गोबर की खाद का इस्तेमाल बढ़ाने और उससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। महिला रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें खुद को और परिवार को स्वस्थ रखने के तरीके बताए।

advertisement at ghamasaana