गोंडा l जिले में ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से जबरन वसूली का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शाखा प्रबंधक आशीष कुमार द्विवेदी ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वैभव मिश्रा और गौरव मिश्रा ने उन्हें धमकी देकर 15,000 रुपये की जबरन वसूली की। पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी शराब की लत के चलते लोगों से मारपीट और जबरन वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

