शामली। एक विषय में फेल हुई नौंवी की छात्रा स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गई। स्कूल स्टाफ ने उसे गंभीर हालत में पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
कैराना के बुच्चाखेड़ी निवासी मुकेश शर्मा की पुत्री करीब 15 वर्षीय अनुष्का कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे छात्रा टॉयलेट जाने के लिए कक्षा से निकली थी। इसके बाद तीसरी मंजिल पर करीब चार फुट की रेलिंग पर चढ़कर वह स्कूल के बाहर की तरफ सड़क पर कूद गई।
घायलावस्था में छात्रा को पड़ा देख स्कूल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी और पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के सिर में आई गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। अभी शव गांव में नहीं पहुंचा है।
स्कूल स्टाफ ने बताया कि छात्रा होम एक्जाम में एक सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। आज उसका रि एक्जाम था। सुबह से रो रही थी और तनाव में थी। तीसरी मंजिल पर जाकर छत की अंदर से कुंडी बन्द कर ली। काफी देर तक रेलिंग पर बैठी रही। शिक्षकों ने समझाया भी पर वह कूद गई।
