बागपत में मिली ब्रांडेड के बैग में नकली खाद, जिला कृषि अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

Fake fertilizer found in branded bags

बागपत। ब्रांडेड कंपनी के बैग में नकली खाद भरकर बाज़ार में सप्लाई करने के मामले में जिला कृषि अधिकारी ने बड़ौत कोतवाली में खाद माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

आपको बता दे कि दो दिन पहले जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद के नेतृत्व में विभाग की एक टीम ने नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित कृष्णा मार्किट में अचानक छापेमारी की थी। यहां पर तोमर किसान सेवा केंद्र के नाम से एक दुकान में खाद, डीएपी व अन्य कृषि सामान बिक्री किया जाता है।

जिस समय टीम ने छापेमारी की, वहां पर ब्रांडेड कंपनी (कृभगो) के खाली नए बैग में दूसरी कम्पनी के खाद के बैग को अदल-बदल कर सील किया जा रहा था। टीम की अचानक हुई छापेमारी से मौके पर मौजूद खाद माफिया व अन्य मजदूर वहां से भाग निकले। दुकान से 62 बोरे यूरिया, 4 कट्टे कृभगो कंपनी की डीएपी के, कृभगो कम्पनी के 26 खाली नए बैग, कट्टों को सिलने की मशीन, 25 बैग सिंगल सुपर फास्फेट, समेत सामान बरामद किया गया था।

दुकान को सील कर दिया गया था। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद ने सुमित पुत्र देवेंद्र निवासी शताब्दीनगर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि डीएपी, यूरिया व प्रोम के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

advertisement at ghamasaana