मेरठ। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में 18 अक्टूबर को रेल रोकने का ऐलान किया है। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे और उनके पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग रखी है।
भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज
त्यागी ने बताया कि शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने दिल्ली प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। प्रेस वार्ता में योगेंद्र यादव, राकेश टिकैत समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें कहा गया है कि 11 अक्टूबर से पहले उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 12 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया से किसानों की अस्थि कलश यात्रा देश के प्रत्येक राज्य में निकाली जाएगी।
इस यात्रा का समापन जिले के किसी पवित्र या ऐतिहासिक स्थान पर होगा। साथ ही किसानों के लिए टोल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को दशहरे के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह समेत तीन के पुतले दहन किए जाएंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को देशभर में सुबह दस से शाम चार बजे तक रेल रोकी जाएंगी। 26 अक्टूबर को लखनऊ में लखीमपुर खीरी घटना के विरोध
में किसानों की महापंचायत होगी।
होम / उत्तर प्रदेश / मेरठ
लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में 18 को देशभर में रेल रोकेंगे किसान, संभलकर करें सफर
मेरठ। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में 18 अक्टूबर को रेल रोकने का ऐलान किया है। दिल्ली में […]