बिजनौर में शराबी पतियों से तंग आकर महिलाओं ने शराब के ठेके पर बोला हमला, जमकर हुआ हंगामा

bijnore news

बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा के अंतर्गत ग्राम फतेहपुर कला की महिलाओं ने हाथो में डंडे लेकर शराब बंद कराने को लेकर गांव से 500 मीटर दूर स्थित शराब की दुकान पर पहुंच गईं। दुकान के बाहर से डंडाला लगाकर सेल्समैन रणवीर को शराब न बेचने का कहा और वहां से दुकान हटाकर कहीं और ले जाने की सलाह दी।

इस दौरान दुकान पर कोई शराब खरीदने पहुंच रहा था तो महिलाएं लाठी.डंडों से उन्हें खदेड़ रही थी। महिला सीमा देवी, सुमन देवी, मीरा, रमन, गंगो, राजेश्वरी, इंद्रो देवी, ओमवती देवी दर्जनों महिलाओं ने अपने पतियों पर शराब पीकर मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि शराब की दुकान बंद हो जाए तो गांव में न तो चोरी होगी न भैंस खुलेगी और न ही मोटर चोरी होगी।

शराब के पैसे न होने पर ही यह लोग अपराध कर बैठते हैं । महिलाओं ने शराब बंद न करने को लेकर और दुकान को यहां से हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। वही महिलाओं ने दुकान बंद कराने को लेकर जमकर हंगामा किया।

advertisement at ghamasaana