मुजफ्फरनगर। मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से मंसूरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वैगरआर कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा सुबह पौने नौ बजे हुआ। वैगरआर में पांच लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो को जिला चिकित्सालय में मृत घोषित किया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
आधार कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। इनमें उत्तरकाशी निवासी कुलदीप प्रसाद मिश्रा पुत्र विशाल मिश्रा, मोदीनगर की नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष सिंघल पुत्र हरीश सिंघल, मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी अमन गौतम पुत्र हीरालाल गौतम, रक्षा संपदा कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश यादव की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है, जिसे मेरठ रेफर किया गया है।

