मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में शनिवार देर शाम दिल्ली देहरादून हाईवे पर कार मैं ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी । हादसे में शादी समारोह से लौट रहे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए ।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी कुछ लोग शनिवार सवेरे वैन से धनपुरा उत्तराखंड में अंतर पाल के बेटे की शादी समारोह में गए थे। शनिवार देर शाम वह लौट रहे थे। करीब आठ बजे जब वह पुरकाजी खादर क्षेत्र की सोलानी नदी के पास पहुँचे तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी वैन में टक्कर मार दी।

जिसमें कार सवार बिरजेश और जैन सिंह की मौके पर मौत हो गई। अन्य पांच घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस पुरकाजी अस्पताल ले गई। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस घायलों को लेकर मुजफ्फरनगर जा रही थी, रास्ते मे 60 वर्षीय मांगेराम निवासी बुढ़ाना की मौत हो गयी।

घायल अन्तरपाल, पूर्ण, नरेश पाल, छोटू को मुज़फ्फरनगर अस्पताल पहुँचाया गया। वहां बिरजेश के पिता मांगे राम की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली का चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने उसे काफी तलाशा लेकिन वह मिल नहीं पाया।