Saharanpur news : तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

Fierce fire broke out in a three storey

सहारनपुर । छुटमलपुर के अत्तार की तीन मंजिला दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। जिससे दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाइयां और अन्य सामान जल कर राख हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं फायर ‌ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सहारनपुर के दिल्ली रोड पर शिवाजी नगर स्थित सुंदरपाल अत्तार पुत्र आनन्द प्रकाश की छुटमलपुर के सिटी काम्पलेक्स में तीन मंजिला दुकान है। रात सवा नौ बजे सुंदरपाल दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। रात किसी वक्त आग लग गई। सुबह साढ़े पांच बजे अभिकर्ता सुधीर अखबार डालने आया तो आग लगने का पता चला जिसके बाद सुंदर और पुलिस को सूचना दी गई।

आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। छत पर लगे सोलर प्लांट से बिजली चलती थी। पीड़ित सुंदरपाल ने बताया कि रात वे इन्वर्टर बंद करके गए थे। उन्होंने बताया कि आग से तीस लाख रुपये से ज्यादा की देशी दवाइयां, मेवे, देशी घी आदि सामान जल कर राख हो गया।

advertisement at ghamasaana