Gonda news : जमीन के विवाद को लेकर मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज

crime

गोंडा। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सांई पुरवा मोहना निवासिनी गुड़िया पत्नी जान मोहम्मद ने अपने ननद खुशमुल पत्नी मोहम्मद व नंदोई मोहम्मद पुत्र सलामत निवासी कटैला पर आरोप लगाया है कि उसके ससुर जान मोहम्मद से पुस्तैनी जमीन लिखवाने के लिए ले जाने लगे तो मना करने पर गाली गलौज करने लगे और लाठी डंडे से मारपीट की।

काफ़ी देर तक दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाते रहे। शोर मचाने पर आस.पास के पड़ोस के लोगो ने आकर किसी तरह बचाया। प्रभारी निरिक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में दो लोगों के विरुद्ध सुसंगत धारा मे अभियोग पंजीकृत कर जाँच उपनिरिक्षक को सौंप दी गयी है।

advertisement at ghamasaana