मेरठ: पिज्जा शॉप में लगी आग, धमाके के साथ फटा एसी का कंप्रेशर, आसपास की दुकानों में आई दरार

pizaa shop

मेरठ। पिज्जा शॉप की किचन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने के पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से सिलिंडर और एसी का कंप्रेशर फट गया। जिससे आसपास की दुकानों में भी दरार आ गई।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के उदय पार्क निवासी सुबोध ने भव्य पैलेस के प्रथम तल पर रोम्स पिज्जा शॉप है। शॉप में ही किचन भी है। किचन में रविवार सुबह करीब अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। मार्केट में सफाई करने आए सफाई कर्मियों ने स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद विक्रांत का मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी। इस बीच रोम्स पिज्जा शॉप के मालिक व अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। आग को बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के दौरान किचन में रखे दो सिलेंडर भी फट गए और एसी का कंप्रेशर फटने से जोरदार धमाके हुए। धमाका होने से होम्योपैथिक के डॉक्टर अजय किशोर के क्लीनिक और व्यापार संघ के अध्यक्ष रुपेंद्र चौहान की दुकान में भी दरारें आ गई और आग बुझाने के लिए चालू किया गया पानी भर गया।

क्षेत्रीय पार्षद विक्रांत ढाका का कहना है कि समय से सूचना के कारण आग पर काबू पा लिया गया। आग अगर और विकराल रूप ले लेती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

advertisement at ghamasaana