मेरठ । टीपी नगर थाना क्षेत्र की मंडी पुलिस चौकी के बाहर बाहर खड़े ट्रक सहित अन्य वाहनों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई आस पास नहीं था।
रविवार रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। तत्काल ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण पता नहीं चल पा रहा है।
वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पुराने मुकदमे में बंद ट्रक और कार मंडी चौकी के बाहर खड़े थे। किसी कारण से ट्रक में आग लग गई और बराबर में जर्जर हालत में खड़ी चार पहिया गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई है। आग इतनी बढ़ गई कि ट्रक और कार बुरी तरह झुलस गई तभी मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। वही बड़ा हादसा होने से टल गया है।

