बागपत। बड़ौत में दिल्ली- सहारनपुर हाईवे स्थित एक विवाह मंडप में सोमवार की देर रात भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे के शादी समारोह मे गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद को लेकर कई युवकों ने पिस्टल से तोबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इसमें पैर में गोली लगने से दिल्ली पुलिस का दरोगा, डीजे कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोमवार की दिन रात बड़का गांव निवासी राजेश गांव निवासी डीजे कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान,
व शुभम के साथ दीपेश तोमर की शादी में स्नेह फार्म हाउस, दिल्ली सहारनपुर हाईवे में गए थे। इस दौरान विवाह मंडप के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनकी अंकुर पलडिया निवासी गुराना रोड, बड़ौत अभिषेक निवासी सादुल्लापुर गांव, शिवा आदि के साथ कहासुनी हो गई।
राजेश ने बताया कि इसी को लेकर अंकुर व अन्य ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी थी, इसमें शादी में आए दिल्ली पुलिस के दरोगा एलम निवासी जितेंद्र पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीजे कॉलेज अक्षय चौहान शिवम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को आस्था अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ विजय चौधरी ने बताया कि चंद्रवीर तोमर के बेटे दीपेश कि शादी समारोह में गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ, जिसमें अंकुर, अभिषेक व शिवा आदि ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। दिल्ली पुलिस के दारोगा समेत तीन लोगों के पैर में गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।

