मेरठ। तोपचीवाड़ा में गुरुवार की रात करीब 11 बजेदो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। घटना कोतवाली थाने से दस कदम की दूरी पर होने की वजह से आवाज थाने के आफिस तक गूंजने लगी। उसके बाद भी पुलिस हमलावरों को पकड़ नहीं पाई। देर रात दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
कोतवाली थाने से दस कदम की दूरी पर तोपचीवाड़ा में शादाब रहता है। गुरुवार को शादाब अपने दोस्तों के साथ गुलमर्ग पर स्थित होटल पर खाना खाने गया था। वहा पर होटल के बाहर शादाब का किसी युवक से विवाद हो गया। शादाब के साथ हो रही हाथापाई में बीच बचाव करने के लिए नौचंदी के भवानी निगर निवासी शाहबाज बदर पहुंच गया। शाहबाज ने शादाब का गिरेबान पकड़कर खींच लिया।
उसके बाद शादाब और शाहबाज में मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को शात कर वापस लौटा दिया। उसके बाद रात करीब 11 बजे शाहबाज हथियारों से लैस होकर अपने साथियों के साथ शादाब के घर पर पहुंच गया। शादाब ने गली में भीड़ को देखकर मकान की छत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसके बाद शाहबाज पक्ष ने भी मकान के बाहर से फायरिंग कर दी।

