बागपत में अवैध वसूली की वीडियो वायरल होने पर निवाडा चौकी प्रभारी समेत पांच सस्पेंड

up police

बागपत। अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने निवाडा चौकी प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है। एसपी ने बताया कि रविवार शाम को कई विडीओ मिले। जिनमे निवाडा चौकी पर हरियाणा से पुआल लेकर आने वाले वाहनो से पैसे लेते कुछ लोग दिख रहे है।

उन वीडियो की सीओ बागपत डीके शर्मा से जांच कराई गई तो पता चला कि वहां पुलिस वसूली में लिप्त है। एसपी ने निरीक्षक शैलेन्द्र मुरारी दीक्षित, वीर सिंह प्रभारी चौकी निवाड़ा, कांस्टेबल प्रत्यक्ष, गौरव, यतेन्द्रको सस्पेंड कर दिया और इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये गए। अपर पुलिस अधीक्षक इन सभी के ख़िलाफ़ जांच करेंगे।

अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल होने का बागपत थाना प्रभारी को दिन में ही पता चल गया था, लेकिन वो मामले को दबाए रहे और एसपी तक को नहीं बताया गया। जब वीडियो एसपी तक पहूँची, तब उनको इस बारे में पता चला और कार्रवाई की गई।

advertisement at ghamasaana