बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बारिश से बिजनौर जिले में गंगा और मालन का जलस्तर बढ़ गया है। दोनों नयों का पानी गांव ब्रह्मपुरी में घुस गया है। गांव ब्रह्मपुरी में बाढ़ के हालात हैं। गांव में तीन फीट तक पानी भर गया है। गांव ब्रह्मपुरी और रावली को जोड़ने वाले रपटे पर भी तीन फीट तक पानी चल रहा है। इस पुल पर नाव चल रही है। नाव से ही रपटे को पार किया जा रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांव वालों में दहशत है। गांव में पानी भरने से प्राइमरी स्कूल भी जलमग्न हो गया है। दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

गांव ब्रह्मपुरी गंगा व मालन नदी के तट किनारे बसा है। गांव के पास दोनों नदियां मिलती है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से दोनों नदियां मंगलवार रात उफननी शुरू हो गईं। आधी रात गांव ब्रह्मपुरी में दोनों नदियों का पानी घुस गया। आधी रात को गांव में पानी भरने से खलबली मच गई। गांव वालों ने रात मकानों की छत पर किसी तरह काटी। गांव वालों ने अपना जरूरी सामान रात में ही पानी से बचाकर रखा। सुरक्षा को देखते हुए गांव की बिजली आपूर्ति काट दी गई है।
गांव ब्रह्मपुरी में बाढ़ के हालात है। गांव में तीन फीट तक पानी भर गया है। गांव ब्रह्मपुरी और रावली को जोड़ने वाले रपटे पर भी तीन फीट तक पानी चल रहा है। इस रपटे पर नाव चल रही है। नाव के सहारे ही स्कूल जाने वाले छात्र-छात्रा नाव से ही रपटे को पार कर रहे है। नाव से उतरकर भी पांच सौ मीटर तक बच्चे व ग्रामीणों को पानी व कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांव वालों में दहशत है। जिला मुख्यालय से रावली, ब्रह्मपुरी, शहजादपुर, मानसपुर, भोगपुर, चांदपुर सहित दर्जन भर गांव का संपर्क टूट गया है।
