Gonda news : नवाबगंज के दर्जनों गांवों पर टूट रहा बाढ़ का कहर, संपर्क मार्ग तक पानी में डूबा

gonda flud news

गोंडा l नवाबगंज क्षेत्र के एक दर्जन गांवों मे घुसा बाढ़ का पानी संपर्क मार्ग पर आवागमन मुश्किल करीब 100 एकड़ फसले डूबने के कगार पर हैं। बाढ़ का एकाएक पानी आने से पुरा गांव का संपर्क मार्ग बदहाल व पानी से भरा आवागमन हो रहा मुश्किलl

क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त गांवो की मुश्किलें अचानक बढ़ सी गयी है, इन गांवों मे ब्योदामाझा, गोकुला दत्त नगर, साकीपुर, तुलसीपुर माझा, इंदरपुर, सेमरासेखपुर चौखड़िया, जैतपुर माझा दुल्लापुर, तुरकौली, महेशपुर कटरा, भोगचंद माझाराठ, दुर्गा गंज, महेशपुर गांव है, जिनके करीब 100 मजरो मे बाढ़ का पानी घुस गया है । मैदानों मे फसल डूब गये है। पालतू पशुओं के लिए हरे चारे व लोगों को रोजमर्रा की जरुरतों के लिए परेशान हैं। इस बाढ़ से कम प्रभावित गांव जफरापुर लोलपुर इस्माइल पुर बालापुर महंगूपुर विश्वनोहरपुर रघुनाथपुर के लोग बाढ़ का खतरा जता रहे हैं।

ब्यौदामाझा गांव के प्रधान केशवराम यादव ने बताया कि उनका गांव तरबगंज व नवाबगंज क्षेत्र की सीमा पर है, उनके बगल के गांव बहादुरा ब्यौदा उपरहर सहित अन्य गांवों की तरफ बाढ़ के पानी आ गया है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। संपर्क मार्ग पर घुटने तक पानी आ चुका है। इस बार बाढ के आने जाने से पहले ही काफी फसल डूब व खेत कटान मे जा चुके है। इस से काफी नुकसान पहले ही हो चुका है।

इसी गांव के मुन्ना यादव ने बताया कि रोजमर्रा जरुरतों के लिए खुद की नाव से आना जाना हो रहा है, अभी कोई सहायता नही मिल रही है। प्रधान व उनके लोग कुछ आवश्यकता पूरी करते दिख रहै है, गांव के ही बब्बन यादव ने बताया कि अचानक बाढ़ पानी आने से पालतू जानवरों के चारे की समस्या उत्पन्न हो गया है, इस गांव के लोग अपनी जरुरतों के लिए नावो से आवागमन कर अपनी जिविकोपार्जन मे लगे है l

गांव के जूनियर व प्राथमिक विद्यालय के आसपास पानी भरे होने के चलते बच्चों के पठन पाठन व बिजली की समस्या भी हो रही है जिससे पढ़ाई व लोगों की रोजमर्रा कई जरुरतों की भी समस्या बढ़ती जा रही है।

advertisement at ghamasaana