नई दिल्ली। थाना गीता कॉलोनी अंतर्गत सफेद झुग्गी में एक 4 वर्ष की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति जिसके यहां अक्सर उनकी बच्ची खेलने जाती थी उस व्यक्ति ने उनकी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों के मुताबिक बच्ची जब रोती हुई घर आई तब घर वालों को घटना के बारे में पता लगा तो लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। परिवार ने गीता कॉलोनी थाने के बाहर हंगामा भी किया।
पुलिस ने बताया कि आज दोपहर साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि सफेदा झुग्गी में कुछ लोग एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। वे मौके पर पहुंचे और पता चला कि नसरुल पुत्र कलीम निवासी झुग्गी सफेदा, उम्र 30 वर्ष, ने कथित तौर पर 4 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।
नाबालिग लड़की और माता.पिता को पुलिस मेडिकल जांच के लिए एसडीएन अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच से पता चला है कि लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट नहीं आई है। आरोपी नसरुल पुत्र कलीम निवासी झुग्गी सफेदा पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता और माता.पिता की भी काउंसलिंग की जा रही है।

