नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। आज फुल ड्रेस परेड रिहर्सल सुबह 10.20 बजे विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक गई। गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।
परेड की रिहर्सल के शेड्यूल के मुताबिक रविवार को सुबह 10.20 बजे विजय चौक से शुरू होकर गेट नंबर 1 से राजपथ, अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, राउंडअबाउट प्रिंसेस पैलेस होते हुए नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करेगी। इसलिए अगर आप दिल्ली में तिलक मार्ग की ओर जा रहे हैं तो बाएं मुड़ें और सी-हेक्सागन की ओर जा रहे हैं तो दाएं मुड़ें।
दिल्ली की ट्रैफिक एडवाइजरी देखें
-रविवार (23 जनवरी) को परेड खत्म होने तक राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात की अनुमति नहीं होगी।-परेड समाप्त होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर राजपथ पर कोई क्रॉस ट्रैफिक नहीं होगी।
-रविवार को सुबह 9.15 बजे से नेशनल स्टेडियम में पूरी परेड और झांकी में प्रवेश करने तक ‘सी’-हेक्सागन-इंडिया गेट यातायात के लिए बंद रहेगा।-सभी यात्रियों को रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परेड के मार्ग से बचे रहने की सलाह दी जाती है।
-एडवाइजरी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए अभी तक कोई प्रतिबंध नहीं है। यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लें।
