मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस को शिकायत मिली थी कि आधार कार्ड व पेन कार्ड के कुटरचित दस्तावेज बनाकर फर्जी तरीके से 1,19,556 रुपये का क्रेडिट कार्ड एवं 17,50,243 रुपये का ऑटो लोन पास कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू की और रामपुरी निवासी अंकुश त्यागी, एकता विहार निवासी आलोक त्यागी, नई मंडी निवासी संदीप कुमार और गांधीनगर निवासी सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चार लग्जरी कार बरामद हुई हैं। बरामद कार लगभग 5-6 महीने पहले कम्पनी से निकाली गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।

यह गैंग फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व फर्जी फोटो बनाकर बैंक में कागज जमा कर लोन पास कराकर नई कार कंपनी से खरीद लेता है। यह लोग अब तक करीब 15 कारों का फर्जी फाइनेंस करा चुका है। एक कार को खरीदने के लिए उसकी कीमत का 20 प्रतिशत बैंक में जमा कराते हैं। जिसमें फर्जी पता होने के कारण बैंक उसे ट्रेश नहीं कर पाता है।
इस गैंग में एक फाइनेंसर होता है और दो तीन लोग फर्जी कागज तैयार करते हैं तथा फर्जी फोटो देते हैं। इस गैंग की बैंक कर्मियों से मिलीभगत होती है। यह लोग खरीदी हुई कार को कार खरीदने बेचने का काम करने वाले डीलरों को पूरे रेट में बेच देते हैं। कार बेचने पर आए हुए रुपयों को गैंग आपस में बांट लेता है।
