मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल की 17 छात्राओं को रात में स्कूल में रोकर कर छेड़छाड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरकाजी के दो स्कूल संचालकों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने भोपा से दसवीं की 17 छात्राओं को रात में पुरकाजी क्षेत्र के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल में रोककर उनके साथ छेड़खानी की गई।
18 नवंबर को हुई इस शर्मनाक घटना पर थाना पुरकाजी पर्दा डालती रही और स्कूल संचालकों को बचाती रही। भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी। इसके बाद एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने रविवार को थाना पुरकाजी पहुंचकर जांच की।
इस मामले में एसओ विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूर्य देव पब्लिक स्कूल थाना भोपा के संचालक योगेश कुमार और जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल थाना पुरकाजी के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ छेड़खानी, नशीला पदार्थ देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
