लोन लेकर जा रहा था मलेशिया, निकल आई 25 करोड़ की लाटरी

loan

कहते हैं कि मनुष्य का भाग्य कब बदल जाए कोई नहीं जानता है। तभी तो एक रिक्शा चालक 22 साल से लाटरी खरीद रहा है, लेकिन कभी नहीं लगी। इसके बाद आजीविका चलाने के लिए उसने तीन लाख रुपये लोन लिए, जिससे कि वह मलेशिया जा सके। अचानक उसे सूचना मिली कि उसकी 25 करोड़ की लॉटरी लग गई। पहले तो उसे विश्वास नहीं हुआ। अब उसने मलेशिया जाने का विचार छोड़ दिया।

दरअसल तिरुवनंतपुरम के श्रीवरहम के रहने वाले अनूप ने शनिवार को ही लॉटरी का टिकट खरीदा था। अनूप का कहना है कि यह उनका पहला टिकट नहीं था। अनूप को जब यह टिकट पसंद नहीं आया तो वह उसे बदल कर दूसरा टिकट लेने गया था और वहां जो पता चला उससे उसके होश उड़ गए।

अनूप ने बताया कि उसने लॉटरी निकलने के बाद अब मलेशिया जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। उन्होंने बैंक को भी कह दिया कि उन्हें लोन लेने की जरूरत नहीं है। अनूप ने बताया कि वह पिछले 22 साल से लॉटरी खरीद रहे हैं, लेकिन वे अब तक सिर्फ कुछ सौ रुपए से लेकर अधिकतम 5000 रुपए तक ही जीते हैं।

अनूप के मुताबिक मैं जीतने की उम्मीद नहीं कर रहा था और इसलिए मैं टीवी पर लॉटरी के नतीजे भी नहीं देख रहा था। हालांकि जब फोन देखा तो विश्वास नहीं हुआ कि वे जीत चुके हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को दिखाया। पत्नी ने देखकर उन्हें बताया कि वे लॉटरी जीत चुके हैं।

advertisement at ghamasaana