गोंडा। जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बृहस्पतिवार को विकासखंड इटियाथोक ग्राम पंचायत संझवल तालाब की भूमि पूजन कर अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ किया। वहीं तालाबों का अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरुआत विकासखंड इटियाथोक के ग्राम पंचायत संझवल गांव से जुड़ा तालाब का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन करए नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के सपनों को साकार करने के लिए जनपद गोंडा में निरंतर तालाबों को अमृत सरोवर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा साथ ही तालाबों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा तथा इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने वहां पर उपस्थित ग्राम वासियों व आमजन से कहा कि इस अमृत सरोवर तालाब की देखभालए साफ .सफाई सभी ग्रामवासी अपना समझ कर निरंतर देखरेख करना सुनिश्चित करें। अमृत सरोवर के अंतर्गत साफ स्वच्छ पानी तालाबों में लाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह आज इस तालाब का अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत सुंदरीकरण व साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं ठीक उसी प्रकार सभी ग्रामवासी इस अमृतसर और तालाब का देखरेख करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं तालाबों का जीर्णोद्धार करने के लिए जनपद में मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरुआत की है जिसके तहत अमृत सरोवर तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित किया जाएगाए तालाब के चारों तरफ लाइट की व्यवस्था होगी पौधारोपण होगा वॉकिंग टाइल्स लगी होंगी।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख महोदया इटियाथोकए मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमारए जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी डीण्सी एनआरएलएमए डीसी मनरेगाए खंड विकास अधिकारी इटियाथोकए ग्राम पंचायत अधिकारी संझवल, ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।