गोंडा। नगर पालिका परिषद के जलकल कर्मचारियों की बैठक जलकल परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश जलकल कर्मचारी महासंघ लखनऊ के अर्न्तगत गोण्डा जलकल कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद गोण्डा का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता अलंकार सिंह एडवोकेट पूर्व सभासद एवं संचालन छेदीलाल सैनी ;सेवानिवृत कर्मचारी न०पा०परि० ने सम्पन्न कराया गया। बैठक में संघ के पदाधिकारीयों का चुनाव किया गया।
जिसमें संरक्षक अलंकार सिंह एडोकेट, अध्यक्ष रवि प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अशोक रज्जक, मासूस अली, महामंत्री देव व्रत चतुर्वेदी, मंत्री सुशील आर्या, हेमराज यादव, संयुक्त मंत्री कमलेश्वर पाठक, राकेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप कनौजिया, एवं कार्यकारणी सदस्यगण संदीप तिवारी, विशाल गिरि, स्वामीनाथ चौहान, रामेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश यादव, शिवपूजन अवस्थी को बनाया गया।

