गोंडा नपा चेयरमैन उजमा राशिद गिरफ्तार, मकान पर कब्जा करने का आरोप

ujama rashid

गोंडा। पुलिस ने नगरपालिका चेयरमैन उजमा राशिद को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मकान कब्जा करने का आरोप है। यह शत्रु संपत्ति है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उजमा राशिद एक मकान में किराए पर रह रही थी। उन पर उसी मकान को कब्जा करने का आरोप है। यह शत्रु संपत्ति है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और उसने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए दबिश देकर उजमा राशिद को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल उन्हें उसी मकान में हाउस अरेस्ट रखा गया है। उजमा राशिद सपा से नगरपालिका की चेयरमैन हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana