गोंडा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकृत श्रमिक किसी भी निकट के स्वास्थ्य केंद्र या फिर जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
इस बारे में उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनने की प्रक्रिया चल रही है। सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे निकट के सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जन सुविधा केंद्र लोकवाणी पर जायें व सूची में नाम होंने की दशा में तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवा लें।
आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु उनको अपना श्रमिक कार्डएआधार कार्ड व राशन कार्ड साथ ले जाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय उपश्रमायुक्त देवीपाटन मंडल से भी ली जा सकती है।
