गोंडा। लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर युवक के परिजनों को सूचना दी है।
छपिया थाने के मसकनवा पुलिस चौकी के गढ़रही गांव के गन्ने के खेत में छपिया थाने के नरैचा गांव के 24 वर्षीय युवक का शव मिला। मौके पर थानाध्यक्ष छपिया और चौकी प्रभारी मसकनवा पुलिस बल के साथ मौजूद।

