गोंडा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध शस्त्र व कारतूस रखने वाले व अवैध शस्त्र खरीदने बेचने वाले टॉप-10 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर, एक कारतूस बरामद किया गया।
उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला ने बताया कि मुखबिर खास से इसकी सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है। पकड़ा गया आरोपी विनोद दुबे पण्डितपुरवा भगहर बुलंद नरायनपुर ईधा दुबए का रहने वाला है।

