Gonda news : ग्राम प्रधान पर लगाया गंभीर आरोप, शिकायत करने पर दी जान की धमकी

gonda vazirganj news

गोंडा। सरायखात्री निवासी ने ग्राम प्रधान पर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है । उसकी इस शिकायत से नाराज प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको परिवार सहित जान से मरने की धमकी दी। इसमें हल्का लेखपान भी शामिल हैं। इस धमकी से उसका पूरा परिवार दहशत में हैं।

सरायखात्री गांव निवासी राहुल निषाद ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाया गया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर व जिला अधिकारी से की है। जब इस मामले के बारे में प्रधान को पता चला तो वह नाराज़ होकर अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल निषाद और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि इस कार्य में क्षेत्र का लेखपाल भी शामिल है। पीड़ित ने कहा इन लोगों से हमें और हमारे परिवार को जान.माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित द्वारा वजीरगंज थाने में प्राथनापत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की है।

advertisement at ghamasaana