गोंडा । एसपी ने आकाश तोमर ने पुलिस विभाग में व्यापाक फेरबदल किया है। जिसमें चार निरीक्षकों सहित 16 उपनिरीक्षकों में बदलाव किया गया है।

एसपी ने बताया कि निरीक्षक अटल बिहारी ठाकुर को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, महेन्द्र कुमार सिंह और आलोक कुमार सिंह को अपराध शाखा, संतोष कुमार सरोज को अतिरिक्त प्रभारी जनसूचना प्रकोष्ठ। उपनिरीक्षक शेषनाथ पाण्डेय को चौकी प्रभारी चौकी न्यायालय, थाना कोतवाली नगर, चन्द्रभान प्रसाद को चौकी न्यायालय थाना कोत0 नगर, अजय कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी तिवारी बाजार थाना कोत0 नगर, अर्जुन सिंह को चौकी प्रभारी खोरहंसा थाना कोत0 देहात भेजा गया है।

वहीं सुरेश कुमार को चौकी प्रभारी भवनियापुर खुर्द थाना इटियाथोक, अरविन्द कुमार को चौकी प्रभारी जिगिना थाना मनकापुर, योगेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी माधवपुर थाना कटरा बाजार, सावन कुमार सिंह को चौकी प्रभारी धोबहाराय थाना कटरा बाजार, विनय कुमार पाण्डेय को चौकी प्रभारी नियावां थाना उमरीबेगमगंज, जीतेन्द्र सिंह को पेशी क्षेत्राधिकारी नगर, जयनाथ पण्डित को पेशी क्षेत्राधिकारी मनकापुर, ओमप्रकाश सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ठ, हरिकृष्ण जन शिकायत प्रकोष्ठ (फीडबैक ), अनिल कुमार सिंह को अपराध शाखा (wcso), अशोक कुमार यादव को मॉनिटरिंग सेल, म० उ०नि० विद्या सिंह को चौकी प्रभारी महिला रिर्पोटिंग चौकी थाना नवाबगंज के महत्वपूर्ण पद मिले।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शाखा प्रभारी / प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन्स, जनपद गोण्डा उपरोक्त निरीक्षक तथा उपनिरीक्षकों के स्थानान्तण के निर्देश दिए हैं।