Gonda news बेटी के साथ रिश्ता टूट गया तो उसकी मां को ले गया युवक

gonda

गोंडा। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी की शादी टूटने के बाद मां के गायब होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने बेटी के पूर्व वर पक्ष पर महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक का रिश्ता गोंडा जिले की एक युवती से तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी थी, लेकिन किसी कारणवश यह रिश्ता टूट गया। युवक के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।

रिश्ता टूटने के बावजूद युवक की बातचीत युवती की 44 वर्षीय मां से जारी रही। इसी बीच, युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। शादी की तारीख 15 मई निर्धारित की गई थी। लेकिन 25 अप्रैल को युवती की मां अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को उसी युवक ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, जिससे पहले उनकी बेटी की शादी तय हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और महिला की तलाश में जुटी है।

advertisement at ghamasaana