बिजनौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में पैर में चोट लगे एक व्यक्ति को जमीन पर लिटाकर एक्स रे करने की वीडियो वायरल हो रही है। जिस पर मरीज के साथ आए लोग भी एतराज़ जताते हुए स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जसप्रीत कौर ने जांच बैठा दी है।
प्रभारी चिकित्सा डॉ प्रमोद कुमार का कहना है कि मरीज के पैर की हड्डी फैक्चर हुई थी। मरीज को स्ट्रेचर पर लेटाकर लाया गया था। उसके बाद स्थिति के अनुसार स्ट्रेचर की प्लेट पर लेटाकर पैर का एक्स रे किया गया है। फर्श पर लेटाने की बात ग़लत है। मरीज को उठने में परेशान हो रही थी। उसके बाद मरीज को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रेफर किया गया है।
शनिवार की शाम नगर पालिका के सफाई कर्मचारी रंजीत और छूनू कूड़े की रिक्शा लेकर मंडावर रोड स्थित मालन नदी पर बने डंपिंग हाउस पर ले जा रहे थे। रिक्शा पलटते समय कर्मचारी रंजीत पुत्र छंगा निवासी वाल्मीकि बस्ती घायल हो गया। साथी कर्मचारीयों ने रंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में भर्ती कराया गया। रंजीत के बाएं पैर में चोट लगने से उसका एक्सरा कराया जाना था। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल रंजीत को नीचे फर्श पर लिटाकर एक्सरा किया गया। जिसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर बदहाल स्थिति है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रमोद देशवाल ने बताया कि मरीज को बिजनौर रेफर किया गया है। उसकी बाएं पैर की हड्डी में फ्रैक्चर है। उसका मेडिकल कॉलेज बिजनौर में ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीज को स्ट्रेचर की ऊपरी प्लेट पर लिटा कर एक्सरा किया गया था। वीडियो में मरीज स्ट्रेचर की प्लेट पर लिटा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। नीचे लिटाने की बात सरासर ग़लत है।

