गुरुपरब से पहले सरकार का सिखों को तोहफा, करतारपुर गलियारा फिर खुलेगा

नई दिल्ली। गुरुपरब से पहले मोदी सरकार ने सिख समुदाय के श्रद्धालुओं को तोहफा दिया है। कोरोना महामारी के कारण बंद किए गए करतारपुर साहिब
गलियारे को बुधवार से फिर से खोल दिया जाएगा।

श्रद्धालु शुक्रवार को गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए दर्शन के लिए जा सकेंगे। पहले जत्थे में 250 श्रद्धालु होंगे। सभी के लिए टीकाकरण व निगेटिव आरटी-पीसीआर जरूरी है।

गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ट्वीट किया, मोदी सरकार ने कॉरिडोर को 17 नवंबर से दोबारा खोलने का फैसला किया है। यह फैसला श्री गुरु नानक देवजी और सिख समुदाय को लेकर मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।

दूसरे ट्वीट में शाह ने कहा, देश 19 नवंबर को श्री गुरु नानक देवजी का प्रकाशोत्सव मनाने के लिए तैयार है। भरोसा है कि इस फैसले से देश भर में आनंद में बढ़ोतरी होगी। पंजाब के भाजपा नेताओं ने कॉरिडोर फिर से खोलने की मांग करते हुए रविवार को पीएम से मुलाकात की थी । कोरोना के चलते मार्च 2020 से गलियारा बंद था।

advertisement at ghamasaana