पहलवानों के मुददें पर एक आदमी को बचाने में जुटी रही भारत सरकार : नरेश टिकैत

Bhakiyu President Naresh Tikait

बागपत। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाह सरकार है। पहलवानों का इतना बडा मुद्दा है, लेकिन सरकार बात करने को तैयार नहीं है। बस एक आदमी को बचाने के लिए पूरी भारत सरकार जुटी रही। यह गलत है। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

वह रविवार को बावली गांव में आर्या धर्म कांटे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहलवानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे है और उन्हें बदनाम करने की को​शिश की जा रही है। ऐसी भी भला कोई सरकार होती है जो इतने सारे पहलवानों का साथ छोड़कर बस एक आदमी को बचाने में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसानों की पंचायत कुंभ की तरह हुई। अलग अलग राज्यों से किसान पंचायत में आए और एक-दूसरे से मिले। संगठन को ओर मजबूत बनाया जा रहा है। ताकि किसानों के मुददों पर ओर मजबूती के साथ सरकार के ​खिलाफ आंदोलन छेड सके।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष चाैधरी रामकुमार सिंह, चाैधरी जयप्रकाश ताेमर, राजेन्द्र सिंह, श्रीपाल प्रधान, चौधरी रामबीर, रामहरि पंवार आदि शामिल रहे।

advertisement at ghamasaana