बस्ती-सांसद खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

sansad khel mahakumbh

बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह जिले का मिनी ओलंपिक है। इसलिए इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी उपस्थित हुए।

भाजपा नेता शरद सिंह रावत ने सभी को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि सांसद जी ने बस्ती जनपद वासियों को ये सुनहरा मौका दिया। जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि दूर गांवों में भी जो खिलाड़ी हैं उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का इससे बेहतर अवसर नहीं मिल सकता है। खेल महाकुंभ 20 नवंबर तक चलेगा।

सांसद खेल महाकुम्भ का एकत्रीकरण सत्र अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। 100 मीटर रिले रेस से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ० सौम्या अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana