बिजनौर। हीमपुर दीपा के जोगी औंधा गांव मे गन्ने के खेत मे गुलदार व उसके दो बच्चे मिले वही फतेहपुर कला गांव में जंगली जानवर का शिकार करने से पूर्व आदित्या फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे गुलदार दिखाई देते हुए।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जोगी औंधा में शुक्रवार को किसान जसवंत सिंह के गन्ने के खेत में किसान जसवंत सिंह मजदूरों के साथ कृषि कार्य कर रहे थे कृषि कार्य करते समय उन्हें गन्ने के खेत से आवाजे सुनाई दी इन्होंने आगे पहुंच कर देखा तो गन्ने के खेत मे गुलदार व दो बच्चे दिखाई दिये गुलदार ने किसान व मजदूरों पर हमले का प्रयास किया इनके द्वारा शोर मचाने पर गुलदार बच्चों को छोड़कर गन्ने के खेत मे चली गई।
किसान द्वारा पुलिस को व वन विभाग को सूचना दी गई जिसपर मौके पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा वाकर रजा व करमवीर ने टीम के साथ दोनों बच्चों को पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। किसानों को उस जगह से दूर रहने की हिदायत दे गये है। वहीं फतेहपुर कला गांव में वृहस्पतिवार की रात्रि को आदित्या फार्म के सामने गन्ने के खेत मे गुलदार ने जंगली जानवर को अपना शिकार बनाया । शिकार करने से पूर्व गन्ने के खेत के दूसरी ओर आदित्या फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे गुलदार कैद हो गये है।क्षेत्र मे लगातार गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों व किसानों मे दहशत का माहौल बना हुआ है।

